Fri, 20 September 2024 03:29:23am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कीव पहुंचे। रेल फोर्स वन ट्रेन से सफर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कीव पहुंचे। उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ 7 घंटे ही कीव में रहेंगे।
कीव पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। वहीं, उन्होंने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्रों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrived at Kyiv Central Railway Station from Poland to begin his one-day visit to Ukraine.
— ANI (@ANI) August 23, 2024
This is the first visit by an Indian Prime Minister to Ukraine since its independence from the Soviet Union in 1991. pic.twitter.com/uIxlPkTX63
राष्ट्रपति जेलेंस्की से जल्द करेंगे मुलाकात
जल्द ही पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध पर दोनों नेता प्रमुखता से बात करने वाले हैं।
30 से अधिक वर्षों में यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने यह भी खुलासा किया कि प्रधानमंत्री मोदी कीव में सात घंटे बिताएंगे। सोवियत यूनियन के टूटने के बाद यानी साल 1991 के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया है।
#WATCH | Members of the Indian diaspora accorded a warm welcome to PM Modi on his arrival in Kyiv, earlier today
— ANI (@ANI) August 23, 2024
PM Modi is on a one-day visit to Ukraine.
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/KviUp9wIMb