Join our Whatsapp Group

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को हथियार के बल पर घर में बनाया बंधक, फायरिंग भी की; पुलिस ने घर को घेरा



अजय त्यागी 2024-09-16 10:22:52 बिहार

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूर्णिया में भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की पोती को हथियार के बल पर घर में बंधक बना लिया गया है। अपराधियों ने बंधक बनाने से पहले करीब छह राउंड फायरिंग की और उसके बाद लड़की को बंधक बना लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की की शादी तीन वर्ष पूर्व सुखसेना निवासी मनोहर कुमार झा से प्रेम प्रसंग में हुई थी, लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही तलाक हो गया था। तलाक के बाद दोनों में कोई लेना देना नहीं है।

लड़की को सुरक्षित बचाने के प्रयास कर रही पुलिस
सोमवार को अचानक मनोहर कुमार झा आया और लगातार छह राउंड फायरिंग कर दी और हाथ में पिस्टल लहराते हुए घर में घुस गया और लड़की को बंधक बना लिया। बंधक की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घर को चारों तरफ से घेर लिया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और बंधक बनाई गई लड़की को सुरक्षित बचाने के प्रयास कर रहे हैं। घटना के संबंध में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

अपनी बातों में पुलिस को उलझाता रहा
वहीं मामले को लेकर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही केहाट, सहायक, मधुबनी एवं सदर थाना के थानेदार दलबल सहित पहुंचे और घर को चारों ओर से घेर लिया। घर के बाहर से आरोपी पति से लंबी बातचीत की, लेकिन वह बाहर नहीं निकला और अपनी बातों में पुलिस को उलझाता रहा। आरोपी के दोनों हाथों में पिस्टल रहने के कारण पुलिस घर के अंदर नहीं घुस पा रही थी। आरोपी ने पूरे घर में केरोसिन तेल छींट दिया है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...