बिजली दर वृद्धि से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है। विधानसभा में सरकार ने बिजली दर वृद्धि और बकाए की पुष्टि की है।
उधमपुर के ब्रट्टल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर। हथियार और गोला-बारूद हुआ बरामद। सर्च ऑपरेशन जारी।
98.43% साक्षरता के साथ जम्मू कश्मीर पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया। वयस्क शिक्षा में मिली इस सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
लद्दाख में 36 चेक डैम के प्रस्ताव से सिंधु और सुरू नदी के पानी को खेती तक पहुंचाने की तैयारी। 56 करोड़ की योजना से 18,600 एकड़ जमीन को सिंचाई मिल सकती है।
नवी मुंबई से आई इंडिगो फ्लाइट पार्किंग के दौरान पोल से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित उतरे और विमान की जांच शुरू हुई, जानिए पूरा मामला।
जमात की संपत्ति पर पुलिस कार्रवाई के चलते सोपोर में 2 इमारतें 6 दुकानें और 2 कनाल जमीन अटैच। कार्रवाई UAPA मामले की जांच से जुड़ी है।
बर्खास्तगी रद्द होने के बाद J&K बैंक के अफसर को बड़ी राहत मिली। हाईकोर्ट ने बिना जरूरी जांच सेवा से हटाने के आदेश पर सवाल उठाए।
अमरनाथ यात्रा में 4.80 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। खराब मौसम के बावजूद यात्रा सफल रही, सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था का भी विस्तार हुआ।
लगातार 2 दिन हुई बारिश के बाद जलाशय में पानी की आवक बढ़ गई जिसके चलते सलाल बांध के गेट खुले। मौसम में सुधार के बावजूद प्रशासन की जलस्तर पर लगातार नजर।
पाकिस्तानी ड्रोन सीमा के पास दिखने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी शुरू की। राजौरी, उधमपुर और कठुआ में संदिग्ध हलचल पर सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
कश्मीरी पंडितों को धमकी वाले पत्रों से सुरक्षा चिंता बढ़ी, नाम और संपर्क विवरण सामने आने के बाद एजेंसियां नेटवर्क और पत्र की सच्चाई जांच रही हैं।
छड़ी मुबारक यात्रा शनिवार को श्रीनगर के दशानामी अखाड़ा मंदिर से शुरू होकर अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हो गई। 28 अगस्त को अंतिम पूजा।
SIA की छापेमारी से 1990 के दोहरे हत्याकांड की जांच फिर तेज हुई है। जम्मू कश्मीर में 9 ठिकानों पर तलाशी के बाद पुराने मामले में नए सुराग तलाशे जा रहे हैं।
कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में तेज मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने विवादित सामग्री छापने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे मामले में तीन प्रकाशक गिरफ्तार किए गए हैं जिससे हड़कंप मचा है।