WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
View in Newspaper Form

वरिष्ठ नागरिक समिति बीकानेर का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

वरिष्ठ नागरिक समिति, बीकानेर एवं एसबीआई बैंक के संयुक्त प्रयास से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

By अजय त्यागी
1 min read
Advertisement002309202602.jpg advertisement13Aug2026%20copy.jpg निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

बीकानेर, राजस्थान। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के तत्वाधान में सबके उत्तम स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ यह शिविर आयोजित हुआ। समिति अध्यक्ष डॉ. एस. एन. हर्ष ने बताया कि यह प्रयास निरंतर 25 से अधिक सालों से चल रहा है। यह बैंक भी निरंतर आर्थिक सहयोग देते हुए सामाजिक सहभागिता निभा रही है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों और जरूरतमंदों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को समय पर सही चिकित्सीय मार्गदर्शन मिल सके और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सकें।

थेरेपी और जाँच 

आज के इस स्वास्थ्य निःशुल्क जाँच एवं परामर्श में स्वास्थ्य के अलग-अलग विभागों व थेरेपी का अद्भुत समन्वय देखा गया। लाभार्थियों को एक स्थान पर अलग-अलग थेरेपी से परामर्श लेने का लाभ मिला। इस अनूठी पहल से सभी उपस्थित लोगों ने अपने स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराई और डॉक्टरों से उचित दिशा-निर्देश प्राप्त किए। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक संबल और शारीरिक राहत भी प्राप्त होती है, जो उनके दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

विशेषज्ञ सेवाएं

स्वास्थ्य जांच शिविर में फिजियोथेरेपी से डॉ. भवानी सिंह तंवर व डॉ. श्वेता मोदी, आयुर्वेद विभाग से डॉ. प्रीति गुप्ता, होमियोपैथी विभाग से डॉ. सुधीर मितल, नेत्र रोग विभाग से डॉ. जगदीश सांखला, मेडिकल सर्जरी विभाग से डॉ. हनुमान सिंह कस्वां, मेडिसिन विभाग से डॉ. शंकर लाल स्वामी एवं डॉ. एस. एन. हर्ष, स्त्री रोग विभाग से डॉ. कमला कल्ला एवं डॉ. विजय लक्ष्मी व्यास, श्वसन रोग विभाग से डॉ. शरद कल्ला, मूत्र एवं गुर्दा रोग विभाग से डॉ. हरीश अग्रवाल आदि ने सतत, अद्वितीय व अनुकरणीय सेवाएं दीं। शुगर जांच हेतु आवेश मोहम्मद एवं ई.सी.जी. हेतु अरविन्द स्वामी की सेवाएं भी अनुकरणीय रहीं। शिविर में पचास से अधिक लोगों को निःशुल्क जाँच उपरान्त परामर्श दिया गया।

अतिथियों की उपस्थिति

स्वास्थ्य जांच शिविर के समापन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा, बैंक मैनेजर व अधिकारी प्रतिनिधि ने उपस्थित रहकर समिति के हेल्थ कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी अवसरों पर और अधिक आर्थिक सहयोग देने के प्रयास करेंगे। समिति अध्यक्ष डॉ. एस. एन. हर्ष, उपाध्यक्ष शिवनाम सिंह, महासचिव एस. पी. गुप्ता, डॉ. बसंती हर्ष आदि मंचासीन रहे। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन विदुषी साहित्यकार डॉ. बसंती हर्ष द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं समस्त डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देते हुए आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की उम्मीद जताई गई।

कार्यकर्ताओं का सहयोग

शिविर के लिये दिनेश मित्तल, शक्ति नंदन भनोत, डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती रजिया सुल्ताना, घनश्याम सिंह आदि का समुचित सहयोग रहा। डॉ. पी. आर. भाटी, श्रीमती सरोज भाटी, पी. सी. वर्मा, श्रीमती कृष्णा वर्मा, श्रीमती इंद्रा मिश्रा, हाकम अली, मोहनलाल जांगिड़ आदि साठ से अधिक गणमान्य उपस्थित रहें और स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं दीं। इन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के अथक प्रयासों के कारण ही यह वरिष्ठ नागरिक समिति बीकानेर का स्वास्थ्य जांच शिविर पूरी तरह से सफल और ऐतिहासिक साबित हुआ, जिसे शहरभर में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट विश्वस्त समाचार एजेंसियों और स्रोतों से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV Verification Metrics
Ajay Tyagi - Editor In Chief

Ajay Tyagi

Editor-in-Chief