WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
View in Newspaper Form

आचार्य महाश्रमण के दर्शन को पहुंचा तेरापंथ समाज, धर्म आराधना पर जोर

तेरापंथ समाज ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन किए। गुरुदेव ने धर्म आराधना, युवाओं के संघ जुड़ाव और ज्ञानशाला में अधिक बच्चों को जोड़ने का संदेश दिया।

By अजय त्यागी
1 min read
advertisement13Aug2026%20copy.jpg आचार्य महाश्रमण के दर्शन को पहुंचा तेरापंथ समाज

आचार्य महाश्रमण के दर्शन को पहुंचा तेरापंथ समाज

मुंबई, महाराष्ट्र। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में विराजित शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभाजी, शासन श्री साध्वी श्री मंजुरेखा जी आदि साध्वी वृंद की प्रेरणा से तेरापंथ समाज संघ लाडनूं में विराजित तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें पट्टधर आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचा। संघ ने सर्वप्रथम गुरुदेव की सेवा और दर्शन किए। आचार्य श्री महाश्रमण जी ने फरमाया कि कालबादेवी में प्रायः चातुर्मास होते ही हैं, धर्म आराधना खूब करते रहो। यात्रा के दौरान सभी ने चारित्रात्माओं के सेवा दर्शन भी किए और धार्मिक संदेशों को सुना।

युवाओं से जुड़ाव

युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी ने फरमाया कि युवक युवतियों को संघ से जुड़ाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारी भावी पीढ़ी है। साध्वी प्रमुखा श्री जी ने तत्त्वज्ञान, तत्त्वप्रचेता, सेवासाधक आदि उपक्रमों से सभी महिलाओं को प्रेरणा देकर ज्यादा से ज्यादा जोड़कर रखने की बात कही। साध्वी वर्या संबुद्धयशा जी ने ज्ञानशाला में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ने और खूब धर्म ध्यान करते रहने का संदेश दिया। आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन के अवसर पर दिए गए इन संदेशों में युवाओं, महिलाओं और बच्चों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने तथा धर्म आराधना को आगे बढ़ाने पर जोर रहा।

सेवा और गतिविधियां

सभी चारित्रात्माओं के सेवा दर्शन के बाद संस्था शिरोमणि महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने सामूहिक खमत खामना करवाए। फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, सभा अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया और महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती लतिका डागलिया ने दक्षिण मुंबई में चल रही गतिविधियों की जानकारी से अवगत करवाया। इस दौरान तेरापंथ समाज से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने धार्मिक गतिविधियों तथा संस्था के कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की। यात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही और सभी ने धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया।

यात्रा में सहभागिता

यात्रा संयोजक नितेश धाकड़ ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने में फाउंडेशन के महामंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, सभा के मंत्री पवन बोलिया, यात्रा के सह संयोजक दीपेश बोराना, भाग्यश्री मेहता, विनोद बरलोटा, निकेश वागरेचा, दीपक सुराणा, रमेश मेहता, सुरेश मेहता, उत्सव धाकड़ और सुमन नाहर सहित अन्य का अथक श्रम रहा। आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद और तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई सक्रिय रहे। आचार्य महाश्रमण जी के दर्शनार्थ हुई इस यात्रा में इन संस्थाओं की सहभागिता रही।

अस्वीकरण (Disclaimer) :

यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV Verification Metrics
Ajay Tyagi - Editor In Chief

Ajay Tyagi

Editor-in-Chief