नवरात्र महोत्सव में होगी गरबा, पूजा की धूम, सेवा के लिए कमेटियां बनीं
नवरात्र महोत्सव को लेकर श्री बाबा धाम में तैयारियां तेज हैं। रोशनी और फूलों से सजावट, पूजा, हवन, दर्शन और महिलाओं के गरबा की विशेष व्यवस्था होगी।
प्रतीकात्मक फोटो
भीलवाड़ा, राजस्थान (पंकज पोरवाल)। नवरात्र महोत्सव को लेकर श्री बाबा धाम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां के दरबार को रोशनी, फूलों, झंडियों, चुनरी और रंग बिरंगी सजावट से सजाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, पूजा, आरती और गरबा आयोजन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्री बाबा धाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में सेवादारों की बैठक हुई, जिसमें महोत्सव को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए अलग अलग जिम्मेदारियां तय की गईं। मंदिर सजावट, गरबा पांडाल, पूजा अर्चना, यज्ञशाला, दर्शन व्यवस्था और आरती के बाद महिलाओं तथा बालिकाओं के गरबा आयोजन के लिए कमेटियां गठित की गईं।
मां का दरबार सजेगा
नवरात्र महोत्सव के दौरान शक्ति पीठ को मनोरम लाइटों, झंडियों, चुनरी, रंग बिरंगी झिलमिलाती फरियों और फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर सजावट की जिम्मेदारी विनीत अग्रवाल के साथ लोकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रवीण जैन, ओम व्यास, सत्यनारायण चौधरी, शंकरलाल अग्रवाल, गोपाल बंसल और प्रहलाद गोयल को दी गई। गरबा पांडाल व्यवस्था में विनेश अग्रवाल, मनोज एवं सुनील अग्रवाल, प्रमोद तोषनीवाल, सुभाष लढ़ा, गोविंद जोशी, विनोद जागेटिया, कुलदीप यादव, रजनीकांत रमानी, नितिन बुन्देल और नितेश पाण्डे सेवाएं देंगे। पूजा अर्चना की जिम्मेदारी पं. शिवप्रकाश जोशी, पं. गोविंद गौतम और पं. योगेंद्र शर्मा को सौंपी गई।
पूजा और गरबा की तैयारी
नवरात्र महोत्सव में यज्ञशाला में प्रतिदिन हवन और आहुतियों की व्यवस्था सुरेश जैन, सुरेंद्र शर्मा, विनोद अग्रवाल और रितेश गर्ग संभालेंगे। श्रद्धालुओं को सुचारू दर्शन कराने की जिम्मेदारी श्रीकांत त्रिपाठी, थान सिंह, निक्की बुन्देल, बाबूलाल टांक, रामपाल मंत्री और कमलेश झंवर सहित सेवादारों को दी गई है। आरती के बाद महिलाओं और बालिकाओं के गरबा आयोजन के लिए बाबा धाम परिवार की 21 महिलाओं को सेवा दी गई है। गरबा आयोजन के लिए राजेश नैनावटी को प्रभारी बनाया गया है। महंत के साथ पूजा व्यवस्था में राहुल न्याती, अनिल जैन, हर्ष प्रकाश शर्मा और सचिन सुखलेचा सहयोग करेंगे।
धार्मिक आयोजनों का क्रम
नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7.15 बजे आरती और शाम 7.30 बजे आरती होगी। इसके साथ विशेष पूजा अर्चना, हवन और यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी। महोत्सव के दौरान एक दिन विशेष लक्ष्मी यज्ञ भी आयोजित किया जाएगा। सभी व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन श्री बाबा धाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल करेंगे। बाबा धाम परिवार ने धर्मप्रेमी और श्रद्धालुओं से नवरात्र महोत्सव में शामिल होकर मां के दर्शन और धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने का आह्वान किया है। बैठक में तय जिम्मेदारियों के अनुसार सेवादार महोत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer):
यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।