WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 06 Jul 2026 · 9:54 PM

आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा: डॉ. जावेद ने पाई 5वीं रैंक

प्रतीकात्मक फोटो - Rex TV India

बीकानेर, राजस्थान। परिवार एवं क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि डॉ. जावेद हुसैन (सुपुत्र मोहम्मद हुसैन एवं खुर्शीदा बानो) ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) भर्ती परीक्षा में राज्य स्तर पर 5वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र और चिकित्सा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

शानदार उपलब्धियां

डॉ. जावेद हुसैन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद प्रेरणादायक रही है। उन्होंने वर्ष 2013 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था तथा वर्ष 2023 में आरयूएचएस (RUHS) मेडिकल कॉलेज, जयपुर से डीएनबी (जनरल सर्जरी) की उपाधि प्राप्त की। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इस कठिन असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को शीर्ष रैंक के साथ उत्तीर्ण किया है।

हाल ही में उनका राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (RAJMES) में असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) के पद पर भी चयन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने नीट एसएस (NEET SS) में भी सफलता प्राप्त की है तथा वे यूरोलॉजी में सुपर-स्पेशलिटी सीट ग्रहण करने के इच्छुक हैं। उनकी इस दोहरी सफलता ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प से किसी भी ऊंचे लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

शुभचिंतकों और परिजनों ने दी बधाई

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके माता-पिता मोहम्मद हुसैन एवं खुर्शीदा बानो ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस सफलता के पीछे उसकी दिन-रात की मेहनत और गुरुजनों का आशीर्वाद है। डॉ. जावेद की इस कामयाबी से चिकित्सा क्षेत्र में जाने वाले अन्य स्थानीय युवाओं को भी आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

वहीं दूसरी ओर मित्रों एवं शुभचिंतकों शैलिश पंवार, अशफाक पंवार, सद्दाम हुसैन, मारूफ, चंद्रेश शर्मा, महेंद्र परिहार, अभिषेक, मोनू, शिवेंद्र, नितिन, वीरेंद्र सिंह, डॉ. करणी, डॉ. प्रभात तथा डॉ. दिव्या सहित सभी ने डॉ. जावेद हुसैन को हार्दिक बधाई दी है। सभी शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर चिकित्सा सेवाओं की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट विश्वस्त समाचार एजेंसियों और स्रोतों से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। सरकारी नौकरियों में चयन, नियुक्ति, रैंक तथा परीक्षाओं के परिणामों के विधिक मामलों में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और संबंधित चिकित्सा विभागों द्वारा जारी की गई आधिकारिक मेरिट सूची व दिशा-निर्देश ही अंतिम एवं सर्वमान्य होंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV India Author:अजय त्यागी July 6, 2026: 9:54 PM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —