भीलवाड़ा, राजस्थान (पंकज पोरवाल)। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से सावन की रंगीन परंपराओं और भारतीय संस्कृति को समर्पित लहरिया महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उमंग के साथ किया गया। लहेरिया परिधानों और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के जरिए सावन के उत्सव को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में युगल नृत्य, समूह गान तथा मिसेज एवं मिस लहेरिया प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी कला, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
लहरिया महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणामों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। युगल नृत्य में अंजलि और आस्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह गान में आस्था, श्वेता, रेणु और नीतू की टीम विजेता रही। वहीं मिसेज लहेरिया का खिताब नीतू ने अपने नाम किया, जबकि मिस लहेरिया के रूप में सृष्टि का चयन हुआ। प्रतियोगिताओं में अमीषा बिल्लू और कृष्णा लढ़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाई और प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
आयोजन में अग्रवाल समाज के गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही। समाज संपत्ति ट्रस्ट से पवन खेमका, मुकेश अग्रवाल, रवि नरेडी, सुरेश पोद्दार, दीपक मित्तल और संजय प्रहलादका सहित कई अतिथियों ने महिलाओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जुड़ने का अवसर देते हैं। मंडल अध्यक्ष रितु नागौरी और कार्यक्रम प्रभारी पूर्वी जोन की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमिता लोहिया और गुणमाला अग्रवाल ने मंच संचालन किया।
अस्वीकरण (Disclaimer):
यह रिपोर्ट विश्वस्त समाचार एजेंसियों और स्रोतों से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। आयोजन, प्रतिभागियों और प्रतियोगिता परिणामों से संबंधित विवरण आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।
Author:अजय त्यागी
August 18, 2026: 11:27 PM
© 2026 Rex TV India
Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com