WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 26 Aug 2026 · 4:41 PM

लहरिया क्वीन 2026 में संस्कृति का जलवा, मंच पर दिखा राजस्थानी रंग

लहरिया क्वीन 2026 का आयोजन

बीकानेर, राजस्थान। लहरिया क्वीन 2026 प्रतियोगिता का समापन गंगाशहर स्थित हंसा गेस्ट हाउस में रंगारंग माहौल में हुआ। पुष्पलक्ष्मी क्लिनिक की ओर से हमारी संस्कृति, हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत आयोजित इस आयोजन में 5 से 60 साल तक की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राजस्थानी और भारतीय संस्कृति के अनुरूप लहरिया परिधान पहनकर प्रतिभागियों ने कैटवॉक किया। कार्यक्रम में समाजसेवी नंदकिशोर गहलोत मुख्य अतिथि रहे। विनोद बाफना, डॉ सुनीता गोयल, अशोक कच्छावा और कासिम जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

तीन वर्गों में सजे ताज

लहरिया क्वीन 2026 में तीन आयु वर्गों के विजेताओं की घोषणा ने कार्यक्रम का उत्साह बढ़ा दिया। जूनियर वर्ग में अर्चना सोलंकी, सब जूनियर वर्ग में नंदिनी गहलोत और सीनियर वर्ग में अनुराधा सुथार ने खिताब अपने नाम किया। प्रथम रनर अप के रूप में चामिक्षा तंवर, रेनू जनागल और गायत्री सोनी रहीं। वहीं द्वितीय रनर अप का खिताब प्रियांशी, आराधना सांखला और गुनगुन सैनी ने हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस बार आयोजन में सिर्फ कैटवॉक ही नहीं बल्कि डांस, सिंगिंग और मेहंदी प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। गायन में फरीन सागर प्रथम, खुशी द्वितीय और चित्रा स्वामी तृतीय रहीं। मेहंदी में शांति और वर्षा प्रथम, शानू सुथार और खुशबू द्वितीय तथा ईशा मेघवाल और शानिया तृतीय स्थान पर रहीं। डांस में मिथिलेश कंवर, गॉर्जियस पर्सनेलिटी में ललिता भांभू और बेस्ट परफॉर्मर में जयश्री जनागल विजेता बनीं।

संस्कृति का दिखा रंग

कार्यक्रम के दौरान लहरिया और राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और खास बना दिया। आयोजक डॉ पुष्पा शर्मा ने बताया कि पुष्पलक्ष्मी क्लिनिक ने 2023 में संस्कृति के प्रचार और प्रसार के उद्देश्य से लहरिया क्वीन प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। जीके के जादूगर हेमंत सर ने बताया कि इस बार कई नई प्रतियोगिताएं और विशेष श्रेणियां जोड़ी गईं। वी आर फाउंडेशन की डायरेक्टर अर्चना सक्सेना गोयल ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।

प्रतियोगिता में मिस मूमल कुसुम, वरिष्ठ सहायक और कवयित्री अंजलि बारूपाल, गायत्री तथा मुस्कान खत्री ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन नंदिनी पारीक ने किया। कार्यक्रम के समापन पर एमपीएसपीएस और लक्ष्मी देवी देखभाल फाउंडेशन की चेयरमैन अनुसुईया शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। एडवोकेट आरके शर्मा ने कहा कि महिलाओं के जरिए संस्कृति को आगे बढ़ते देखना सुखद है। अनिल अलंकार ग्रुप ने आयोजन की तस्वीरें और यादगार पल कैमरे में कैद किए। लहरिया क्वीन 2026 ने संस्कृति और प्रतिभा को एक मंच पर जोड़ने का संदेश दिया।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। प्रतियोगिता के विजेताओं और आयोजन से संबंधित विवरण आयोजकों की ओर से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रस्तुत किए गए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV India Author:अजय त्यागी August 26, 2026: 4:41 PM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —