WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 23 Sep 2026 · 10:50 PM

श्री श्याम सहारा परिवार द्वारा खाटूश्यामजी में एकादशी कीर्तन आयोजित

खाटूश्यामजी में  एकादशी कीर्तन

खाटूश्यामजी, राजस्थान (शिंभू सिंह शेखावत)। शेखावाटी अंचल के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक श्री श्याम हनुमान मंदिर, मुकुंदगढ़ रोड रेलवे फाटक के पास स्थित श्री श्याम सहारा परिवार द्वारा अपना 14वां एकादशी मासिक कीर्तन और स्थापना दिवस का प्रथम वार्षिक कीर्तन बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्री चमड़िया धर्मशाला, सरकारी अस्पताल के सामने, खाटूश्यामजी में संपन्न हुआ। श्याम सहारा परिवार के सदस्यों ने बताया कि कीर्तन में श्री बालाजी महाराज सालासर के पुजारी हेरम्भ पुजारी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ तथा चमड़िया धर्मशाला के ट्रस्टी मनीष चमड़िया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भगवान गणपति जी की वंदना के साथ की गई।

भजन प्रस्तुतियां

कीर्तन का यह भव्य कार्यक्रम रात्रि 8:15 बजे से शुरू होकर श्री श्याम प्रभु की असीम कृपा तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान भजन सम्राट सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, ओमप्रकाश स्वामी, पत्रकार व कवि हरीश शर्मा, मनीष सैन, बादल चौहान, खुशी पुजारी, किंजल चेजारा, नविका आचार्य और एकता सैनी सहित शेखावाटी अंचल के कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर बाबा श्री श्याम को रिझाया। इन मनमोहक भजनों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।

आकर्षक झांकी और सजावट

श्री श्याम सहारा परिवार के अनुसार कीर्तन स्थल को आधुनिक लाइटों द्वारा बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शीश के दानी बाबा श्याम का विशेष फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया तथा उनके दरबार में लगातार इत्र और फूलों की वर्षा की जाती रही। कीर्तन में बाबा श्याम धणी की अलौकिक झांकी सजाई गई और सभी भक्तों को दिव्य ज्योति के दर्शन लाभ प्राप्त हुए। इस अवसर पर शेखावाटी के सुप्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा नए-नए भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने पूरे माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।

श्रोताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान शेखावाटी अंचल से आए अनेकों श्रोतागण और श्याम प्रेमी मौजूद रहे जिन्होंने बाबा श्रीश्याम जी के भजनों पर जमकर झूमने का आनंद लिया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका सुरेश बीबीपुरिया द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से निभाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों ने प्रभु के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाया और अंत में सभी को महाप्रसाद वितरित किया गया।

सहयोग और भागीदारी

इस सफल आयोजन में श्याम सहारा परिवार के सदस्य शंकर सैनी, अंकुर गोयनका, मयंक गोयनका, चंद्रप्रकाश चेजारा, मुकेश खीचड़, अनिल आचार्य, रमेश कुमावत, मनोज खिंची, विनीत बीबीपुरिया, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, अजय गुर्जर, आरएसएस नगर प्रचारक सुमित कुमार और कृष्णा कुमावत सहित अनेकों श्याम प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से यह वार्षिक उत्सव अत्यंत भव्य रूप से संपन्न हुआ।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट खाटूश्यामजी में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल धार्मिक और आध्यात्मिक जागरूकता के उद्देश्य से किया गया है। मंदिर समितियों और आयोजकों के दिशा-निर्देश सर्वमान्य होते हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV India Author:अजय त्यागी September 23, 2026: 10:50 PM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —