बीकानेर, राजस्थान। वरिष्ठ नागरिक समिति, बीकानेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के तत्वाधान में आयोजित पखवाड़े के तहत आज म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता महिला व पुरुष वर्ग, फुटबाल किक प्रतियोगिता तथा तेज चाल प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ग की आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में सहभागिता एवं इस के परिणाम अति उत्साहजनक रहे। खेलकूद के इन आयोजनों में शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनूठा उदाहरण पेश किया। समिति के सदस्यों ने इन आयोजनों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी बताया, जिससे सभी प्रतिभागियों में ऊर्जा का संचार हुआ।
फुटबॉल किक प्रतियोगिता में विजेता डॉ मोहम्मद फारूक चौहान तथा उपविजेता नरसिंह दास भाटी रहे। म्यूजिकल चेयर महिला प्रतियोगिता में विजेता श्रीमती शान्तप्रभा कटियार तथा उपविजेता श्रीमती मधु अग्रवाल रहीं। म्यूजिकल चेयर पुरुष प्रतियोगिता में विजेता मुकेश गुप्ता तथा उपविजेता शिव भार्गव रहे वहीं बेडमिंटन डबल्स में शिव भार्गव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तेज चाल महिला आयुवर्ग 61 से 70 में प्रथम सुश्री अल्का भाटिया, द्वितीय श्रीमती सरिता अग्रवाल तथा तृतीय श्रीमती विभा शर्मा रहीं। तेज चाल महिला वर्ग आयु 71 से 80 में प्रथम श्रीमती कृष्णा वर्मा, द्वितीय श्रीमती रजिया सुल्ताना तथा तृतीय श्रीमती सरोज भाटी रहीं।

तेज चाल पुरुष वर्ग आयु 61 से 70 में प्रथम मुकेश गुप्ता, द्वितीय शिव भार्गव तथा तृतीय सुरेश शर्मा रहे। तेज चाल पुरुष वर्ग आयु 71 से 80 में प्रथम चरण दास सागर, द्वितीय अयोध्या प्रसाद शर्मा तथा तृतीय जमाल अहमद रहे। तेज चाल पुरुष वर्ग आयु 81 से 90 में प्रथम मांगी लाल सुथार, द्वितीय गोविन्द लाल गोदारा तथा तृतीय प्रेम शंकर शर्मा रहे। तेज चाल पुरुष वर्ग आयु 90 से अधिक में विजेता डॉ मधुसूदन व्यास रहे। इन सभी स्पर्धाओं में वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था और प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी आयु की परवाह किए बिना खेल भावना का शानदार परिचय दिया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी तालियाँ बजाकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

इन प्रतियोगिताओं के दौरान समिति अध्यक्ष डॉ एस एन हर्ष, महासचिव एस पी गुप्ता, कोषाध्यक्ष बीपी गुप्ता, स्पोर्ट प्रभारी चरणदास सागर, दिनेश कुमार मित्तल, श्रीमती डॉ बसंती हर्ष आदि पचासों सदस्यगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिताएं हर्षोल्लास के साथ सफलता से संपन्न हुईं। ज्ञातव्य है कि वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सक्रिय रखना और उनके बीच आपसी स्नेह तथा भाईचारे की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना है, जिसे सभी ने सराहा।
अस्वीकरण (Disclaimer):
यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। खेल प्रतियोगिताओं के समय और नियमों में स्थानीय प्रबंधकों के निर्देशानुसार बदलाव संभव है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।
Author:अजय त्यागी
September 27, 2026: 6:18 PM
© 2026 Rex TV India
Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com