नीमकाथाना, राजस्थान (शिंभू सिंह शेखावत)। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के पाटन पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में धूल प्रदूषण की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव में प्रदूषण मापन मशीन लगाकर जांच की गई थी, लेकिन जांच शुरू होने से करीब 5 घंटे पहले क्रेशर बंद करवा दिए गए और करीब 2 दिन तक रिपोर्टिंग हुई। ग्रामीणों का कहना है कि मशीन हटते ही गांव में फिर धूल के गुब्बार दिखाई देने लगे। उनका कहना है कि कुछ घंटों या दिनों की जांच से क्षेत्र में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ सकती।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से स्यालोदड़ा में स्थायी धूल मापक अथवा वायु गुणवत्ता मापक यंत्र स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यंत्र की 24 घंटे नियमित मॉनिटरिंग हो और प्राप्त आंकड़ों की लगातार समीक्षा की जाए। ग्रामीणों के अनुसार, जांच के दौरान क्रेशर बंद रहने से सामान्य परिस्थितियों में क्षेत्र की स्थिति सामने नहीं आ सकी। मशीन हटने के बाद दोबारा धूल के गुब्बार दिखाई देने से ग्रामीणों ने स्थायी निगरानी की जरूरत बताई है। उनका कहना है कि लगातार आंकड़े उपलब्ध होने पर प्रशासन क्षेत्र की स्थिति को बेहतर ढंग से समझ सकेगा और आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार, स्यालोदड़ा क्षेत्र में धूल के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले वर्षों में इसका गंभीर असर हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी निगरानी व्यवस्था लागू करने और नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि धूल प्रदूषण की लगातार निगरानी और आंकड़ों की समीक्षा से स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है, जिससे स्यालोदड़ा की जनता को राहत और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
अस्वीकरण:
यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।
Author:अजय त्यागी
October 4, 2026: 8:59 PM
© 2026 Rex TV India
Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com