WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 07 Oct 2026 · 9:13 PM

ईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी ने बढ़ाया रोमांच, लगी बड़ी बोलियां

खिलाड़ियों की नीलामी

भीलवाड़ा, राजस्थान (पंकज पोरवाल)। ईपीएल प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी के साथ ही क्रिकेट का रोमांच बढ़ गया। इंजीनियर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित मेगा ऑक्शन में 6 टीमों के मालिकों ने पसंदीदा खिलाड़ियों पर दांव लगाए। सबसे बड़ी बोली योगेश जांगिड पर लगी, जिन्हें सरीन सुपरकिंग्स ने 50 लाख पॉइंट्स में अपनी टीम में शामिल किया। इंजीनियर वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष अनूप कुमार सोमानी ने बताया कि मैदान पर मुकाबले शुरू होने से पहले ही ऑक्शन में टीम मालिकों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऑक्शन में प्रत्येक टीम को 1 करोड़ पॉइंट्स का वॉलेट बैलेंस दिया गया था, जिसके आधार पर टीम मालिकों ने खिलाड़ियों का चयन किया।

6 टीमों ने लगाई बोलियां

खिलाड़ियों की नीलामी में 6 टीमों के मालिकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए दांव लगाए। प्रतियोगिता में व्यास टाइटंस के ओनर प्रदीप व्यास, सरीन सुपरकिंग्स के ओनर मोहित सरीन, एपी स्ट्राईकर के ओनर अमित दीवेदी और प्रवीण पारख, एवीएस चैलेंजर्स के ओनर सुरेश सुवालका और विशाल, शुभम नाइटराइडर्स के ओनर अभिषेक बाहेती तथा मैकनो वॉरियर के ओनर ईशान मेहता और जय मेघनानी हैं। प्रत्येक टीम को ऑक्शन के लिए 1 करोड़ पॉइंट्स का वॉलेट बैलेंस दिया गया था। इसी बजट के आधार पर खिलाड़ियों पर बोलियां लगाई गईं। योगेश जांगिड को 50 लाख पॉइंट्स में लेने के साथ सरीन सुपरकिंग्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई।

9 अक्टूबर से होगा आगाज

खिलाड़ियों की नीलामी पूरी होने के बाद अब ईपीएल प्रीमियर लीग के मुकाबलों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अनूप कुमार सोमानी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2026 से होगा और फाइनल मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ टीम मालिकों में भी खासा उत्साह है और सभी टीमें मैदान पर दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। ऑक्शन के दौरान सोसाइटी कमेटी सदस्य पीयूष जैन, आबिद हुसैन, अक्षय टोंग्या, चंद्रदीप सिंह, विनोद वाली, राजेश जैन एवं कमलेश्वर अँछरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। खिलाड़ियों की नीलामी के साथ ही ईपीएल को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्सुकता बढ़ गई है।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV India Author:अजय त्यागी October 7, 2026: 9:13 PM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —