WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 11 Oct 2026 · 11:59 PM

पर्यावरण संरक्षण की पहल, 56 मिट्टी की दुर्गा प्रतिमाएं निशुल्क बांटी

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मुहीम

कोटा, राजस्थान (राहुल पारीक)। पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ और इको फ्रेंडली नवदुर्गा क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण प्रहरी कोटा मुहिम के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को मिट्टी से निर्मित 56 इको फ्रेंडली नवदुर्गा प्रतिमाएं निशुल्क वितरित की गईं। आयोजकों की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति की रक्षा का संदेश जन जन तक पहुंचाना और विसर्जन के दौरान नदियों, तालाबों तथा अन्य जल स्रोतों को सुरक्षित रखना है।  [विडियो]

मिट्टी की प्रतिमाएं

मुहिम के मुख्य संयोजक गोविंद नारायण अग्रवाल और अध्यक्ष डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 6 फीट की 28 प्रतिमाएं और 5 फीट की 28 प्रतिमाएं तैयार करवाई गईं। सभी 56 प्रतिमाएं मिट्टी और प्राकृतिक सामग्रियों से निर्मित हैं। आयोजकों के अनुसार, इन प्रतिमाओं को तैयार करने का उद्देश्य विसर्जन के समय जलाशयों को नुकसान से बचाना है। पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में धार्मिक परंपराओं को प्रकृति के अनुकूल बनाने पर जोर दिया गया। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को प्रतिमाएं निशुल्क देकर आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

आयोजकों की पहल

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति सामाजिक संगठनों को जागरूक करने का यह अच्छा उदाहरण है। उनके अनुसार, ऐसी पहल समाज को प्रकृति से जोड़ने और जल स्रोतों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रहरी मुहिम का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने इस अभियान को सामाजिक सजगता का उदाहरण बताते हुए घोषणा की कि आगामी वर्षों में वे भी इस कार्य में भरपूर सहयोग करेंगे।

गणमान्य लोगों की मौजूदगी

कार्यक्रम को मोजी बाबा पावन धाम आश्रम की महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उप महापौर विवेक राजवंशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में रामगोपाल अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, डॉ. रामावतार अग्रवाल, राजेश चौधरी, रोशन लाल गर्ग, पीपी गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, पार्षद सुनीता सेन, अनिल खंडेलवाल और दिनेश बंसल सहित कई गणमान्य लोगों ने सामाजिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं को प्रतिमाएं भेंट कीं। आयोजकों की पर्यावरण संरक्षण मुहिम धार्मिक आस्था और प्रकृति की सुरक्षा को साथ लेकर चलने का प्रयास है। इसका उद्देश्य मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित कर जल स्रोतों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV India Author:अजय त्यागी October 11, 2026: 11:59 PM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —