WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 12 Oct 2026 · 11:41 PM

जीतो में नई कार्यकारिणी का संकल्प, समाजसेवा को मिलेगी अब नई गति

जीतो भीलवाड़ा चैप्टर, लेडिज विंग और यूथ विंग की नई कार्यकारिणी गठित

भीलवाड़ा, राजस्थान (पंकज पोरवाल)। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन यानी जीतो भीलवाड़ा चैप्टर, लेडिज विंग और यूथ विंग की नई कार्यकारिणी ने सेवा, शिक्षा और सामाजिक प्रगति के साथ समाज के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम करने की शपथ ली। रीको क्षेत्र स्थित ओरियम रिसोर्ट में आयोजित समन्वय 2026 पदस्थापन एवं शपथ ग्रहण समारोह में जीतो अपेक्स चेयरमैन संजय डांगी मुख्य अतिथि और राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक विशिष्ट अतिथि रहे। जीतो अपेक्स प्रेसीडेंट हिमांशु शाह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनकी टीम को पद तथा दायित्वों की शपथ दिलाई।  [विडियो]

सेवा का विस्तार

मुख्य अतिथि संजय डांगी ने कहा कि जीतो विश्व स्तर पर जैन समाज की पहचान बन चुका है और सेवा, शिक्षा तथा सामाजिक प्रगति के साथ सदस्यों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि श्रमण आरोग्यम जैसे प्रोजेक्ट के माध्यम से हजारों साधु संतों की सेवा की जा रही है और समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। डांगी ने जीतो भीलवाड़ा चैप्टर की सेवाओं की सराहना करते हुए इसे देशभर में विशिष्ट पहचान रखने वाला और अन्य चैप्टरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

सहयोग का भरोसा

सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत जीतो जैन समाज की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। उनके अनुसार, संगठन प्रशासनिक सेवाओं और विभिन्न पेशों में समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाओं से युवाओं को उद्योग और स्टार्टअप विकसित करने में मदद देता है। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज से मिले योगदान को समाज को लौटाने की भावना पर जोर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीतो भीलवाड़ा चैप्टर समाजहित में जो भी काम करेगा, उसमें उनका पूरा सहयोग रहेगा।

समारोह में अतिथि

समारोह में नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, जीतो अपेक्स एडवाइजरी बोर्ड के पृथ्वीराज कोठारी और सुखराज नाहर, अपेक्स वाइस प्रेसीडेंट महावीर लुणावत, जेएटीएफ प्रेसीडेंट उज्ज्वल पगारिया तथा अपेक्स डायरेक्टर निश्चल जैन, नितिन जैन और तिलोकचंद छाबड़ा का मार्गदर्शन मिला। निवर्तमान चीफ सेक्रेटरी मनीष शाह ने आभार जताया और नीतू ओस्तवाल ने संचालन किया। समारोह में जयपुर, कोटा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, पाली और किशनगढ़ सहित कई शहरों के जीतो पदाधिकारी शामिल हुए। वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी महावीरसिंह चौधरी ने चैप्टर और लेडिज विंग की सेवाओं की सराहना की।

सदस्यता में बढ़त

महावीरसिंह चौधरी ने समारोह में 61 नए पेट्रेन सदस्यों को पिन लगाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा चैप्टर, लेडिज विंग और यूथ विंग को मिलाकर सदस्यों की संख्या 1500 से अधिक हो चुकी है। नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. संपतलाल जैन ने कहा कि वे पूरी टीम के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे और सेवा गतिविधियों का विस्तार करेंगे। चीफ सेक्रेटरी अकिन चौधरी ने नई कार्ययोजना की जानकारी दी। लेडिज विंग की चेयरपर्सन नेहा नाहर और यूथ विंग के चेयरपर्सन प्रतीक बुलिया ने भी अपने अपने विंग की योजनाएं साझा कीं।

नई टीम के पदाधिकारी

नई कार्यकारिणी में चेयरमैन डॉ. संपतलाल जैन, चीफ सेक्रेटरी अकिन चौधरी, वाइस चेयरमैन सुनील नाहर, निशान्त जैन, प्रकाश सुतरिया और पुष्पा गोखरू, सचिव प्रतीक कावड़िया, अर्पित चौधरी, ललित डोशी और राजेन्द्र बाबेल, कोषाध्यक्ष गिरिश ओस्तवाल, ज्वॉइंट कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मेहता और अशोक सामर तथा डायरेक्टर अजय चौरड़िया, प्रतीक जैन, नीतू ओस्तवाल, अभिषेक खजांची, महेंद्र सोगानी और सिद्धार्थ गोखरू ने शपथ ली। लेडिज विंग में चेयरपर्सन नेहा नाहर, चीफ सेक्रेटरी निकिता पाटौदी और कोषाध्यक्ष सोनल छाबड़ा ने दायित्व संभाला। यूथ विंग में चेयरमैन प्रतीक बुलिया, चीफ सेक्रेटरी अभि जैन, कोषाध्यक्ष संयम जैन, वाइस चेयरमैन अचल चौधरी और अंशुल सिंह तथा सचिव सुरभि चौपड़ा, दक्ष जैन, निकेत जैन, यश डांगी, विनय पगारिया और मुस्कान जैन ने जिम्मेदारी ली।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

 

Rex TV India Author:अजय त्यागी October 12, 2026: 11:41 PM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —