WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 14 Oct 2026 · 5:55 PM

छऊ नृत्य प्रस्तुति में दुर्गा के 9 रूपों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

छऊ नृत्य प्रस्तुति

भीलवाड़ा, राजस्थान (पंकज पोरवाल)। छऊ नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय लोककला और पौराणिक परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। स्पीक मैके और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित विरासत 2026 कार्यक्रम में 13 अक्टूबर को विश्वप्रसिद्ध छऊ कलाकार पद्मश्री तारापद रजक ने विशेष प्रस्तुति दी। सजे हुए मुखौटों, पारंपरिक वेशभूषा और लयबद्ध नृत्य ने दर्शकों का ध्यान खींचा। मंच पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ भगवान कार्तिकेय, शिव, पार्वती और अन्य देवी देवताओं के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने अपनी भाव भंगिमाओं से पौराणिक कथाओं को सजीव रूप दिया।  [विडियो]

मंच पर लोककला

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा भाटिया और आमंत्रित कलाकारों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पश्चिम बंगाल की पारंपरिक छऊ शैली पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुति का सिलसिला शुरू हुआ। कलाकारों ने भव्य मुखौटों, आकर्षक वेशभूषा और सुसज्जित मंच के माध्यम से भगवान गणेश, कार्तिकेय, शिव पार्वती तथा अन्य देवी देवताओं के स्वरूपों का चित्रण किया। स्पीक मैके भीलवाड़ा की समन्वयक अनु प्रजापत ने बताया कि प्रस्तुति में पारंपरिक नृत्य शैली और कलाकारों की सधी हुई भाव भंगिमाएं प्रमुख आकर्षण रहीं। दर्शकों ने कलाकारों की कला और समर्पण की सराहना की।

दुर्गा के नौ स्वरूप

छऊ नृत्य प्रस्तुति का प्रमुख आकर्षण मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का नृत्य रहा। इसके जरिए बुराइयों, अज्ञान और अंधकार पर विजय का संदेश दिया गया। कलाकारों ने मधु कैटभ, चिक्षुर, धूमलोचन, तारकासुर, रक्तबीज, निशुंभ, शुंभ और महिषासुर जैसे पौराणिक असुरों के अंत से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया। नृत्य के माध्यम से शक्ति, सद्भाव और अच्छाई की विजय को दर्शाया गया। भगवान कार्तिकेय के मयूर नृत्य ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। लयबद्ध गतियों और पारंपरिक नृत्य शैली ने मंच पर प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुत किए।

संस्कृति का संदेश

छऊ नृत्य प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को भारतीय लोककलाओं और पौराणिक परंपराओं को करीब से समझने का अवसर दिया। कार्यक्रम में यह संदेश सामने आया कि पारंपरिक कलाएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन हैं। ऐसी प्रस्तुतियां नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और लोककलाओं के संरक्षण के प्रति जागरूक करने में योगदान देती हैं। पद्मश्री तारापद रजक की प्रस्तुति में देवी दुर्गा, भगवान कार्तिकेय और अन्य पौराणिक पात्रों के चित्रण ने भारतीय लोकसंस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV India Author:अजय त्यागी October 14, 2026: 5:55 PM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —