WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 16 Oct 2026 · 11:09 AM

कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों को फिटनेस और अनुशासन की सीख

कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

कोटा, राजस्थान (राहुल पारीक)। कोटा विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026 और 2027 की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग का उद्घाटन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर बीएल वर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर विमला डूंकवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव मुरलीधर प्रतिहार और वित्त नियंत्रक संजय मीणा मंचासीन रहे। विभाग के निदेशक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 15 और महिला वर्ग की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।  [विडियो]

खेल और अनुशासन

कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर बीएल वर्मा ने खिलाड़ियों से खेल कौशल के साथ फिटनेस पर भी ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पोषणयुक्त भोजन लेना चाहिए और अनुशासन में रहकर खेलना चाहिए। अध्यक्षता कर रहीं कुलगुरु प्रोफेसर विमला डंकवाल ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। वक्ताओं ने खेलों में अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित अभ्यास के महत्व पर जोर दिया।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

समारोह में कुलसचिव मुरलीधर प्रतिहार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोटा विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. अमर सिंह यादव, डॉ. तीरथ सिंह, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. धीरेन्द्र सक्सेना, डॉ. अजय कुमार, डॉ. धर्मेंद्र दुबे, आशीष यादव, अफरोज अब्बास और शाहबाज खान सहित विश्वविद्यालय के कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चमन तिवारी ने किया। अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की टीमों की भागीदारी से विश्वविद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को मंच मिला।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV India Author:अजय त्यागी October 16, 2026: 11:09 AM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —