WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 17 Oct 2026 · 10:54 PM

नकली सामान और ठगी से बचाव के लिए उपभोक्ता अधिकारों पर जोर देगी सीसीआई

कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया की बीकानेर शाखा की बैठक

बीकानेर, राजस्थान। कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया की बीकानेर शाखा की बैठक जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शाखा के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई। इसके तहत सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक का प्रमुख उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और खरीदारी के दौरान होने वाली संभावित ठगी तथा अनियमितताओं से बचने के लिए सतर्क करना रहा।  [विडियो]

त्योहारी सावधानियां

दीपावली सहित आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बैठक में मिलावटी खाद्य सामग्री, नकली सामान और अधिक कीमत वसूलने के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से खरीदारी के समय पक्का बिल लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामान खरीदते समय उस पर दर्ज अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी की जांच करनी चाहिए और निर्धारित कीमत से अधिक भुगतान नहीं करना चाहिए। मिठाइयां तथा अन्य खाद्य सामग्री लेते समय उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देना और पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट जांचना भी जरूरी है। उपभोक्ता जागरूकता के माध्यम से लोगों को इन सावधानियों के प्रति सचेत करने पर जोर दिया गया।

ऑनलाइन खरीदारी

अरुण अग्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की ठगी होने पर उपभोक्ता सीसीआई या उपभोक्ता मंच पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी करते समय ग्राहकों को सामान की रिटर्न पॉलिसी और वारंटी की शर्तें ध्यान से जांचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जागरूकता का उद्देश्य लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी देना और उन्हें खरीदारी से जुड़े फैसले सावधानीपूर्वक लेने के लिए प्रेरित करना है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। बैठक के अंत में सीसीआई की महासचिव ममता सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उपस्थित सदस्यों ने उपभोक्ता जागरूकता का संदेश घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Rex TV India Author:अजय त्यागी October 17, 2026: 10:54 PM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —