WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
← Back to article
Rex TV India
Latest News राजस्थान Digital Newsletter 17 Oct 2026 · 11:26 PM

20 नवंबर को होगा सैनी समाज का सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन

पोस्टर का विमोचन

जयपुर, राजस्थान (शिंभू सिंह शेखावत)। सैनी विकास संगठन एवं बबलू बबेरवाल फाउंडेशन रजिस्टर्ड कोटपूतली के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर मुलाकात की। संगठन अध्यक्ष बबलू बबेरवाल और प्रधान संरक्षक देवी सहाय सैनी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान 20 नवंबर 2026 को कोटपूतली में आयोजित होने वाले सातवें जिला स्तरीय सैनी माली सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर, पंपलेट और बैनर का विमोचन कराया गया। सम्मेलन देवउठनी एकादशी के अवसर पर शिव मंदिर, ढाणी दीपावाली में प्रस्तावित है। आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियों और संगठन की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।  [विडियो]

सामाजिक पहल

प्रतिनिधिमंडल ने अशोक गहलोत को बताया कि सैनी विकास संगठन अब तक 6 सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर चुका है और विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य भी कर रहा है। गहलोत ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए सातवें सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे आगामी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर वर वधु को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया। आयोजकों के अनुसार, गहलोत ने इस निमंत्रण पर सकारात्मक संकेत दिए। हालांकि, उनकी उपस्थिति की अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। संगठन को उम्मीद है कि वह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रतिनिधिमंडल 

इस मुलाकात के दौरान राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री भवानी शंकर माली से भी गहलोत को कार्यक्रम में साथ लाने का अनुरोध किया गया। आयोजकों के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में थानागाजी के चेयरमैन चौथमल सैनी, शाहपुरा सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष साधुराम सैनी, संरक्षक रामस्वरूप रोलावण, मानव नारी सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष नरेश जोशी, रामरतन सैनी, उपाध्यक्ष गंगाराम सैनी, संजय दैया और दाताराम सैनी नारेड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संगठन ने 20 नवंबर को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों और प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाने की जानकारी दी।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Rex TV India Author:अजय त्यागी October 17, 2026: 11:26 PM © 2026 Rex TV India Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com
— End of Article —