भीलवाड़ा, राजस्थान (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा ने वैवाहिक वर्षगांठ को सेवा और सामाजिक सहयोग से जोड़कर सराहनीय पहल की। शाखा सदस्यों ने 3 सदस्य दंपतियों के घर पहुंचकर उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिवारों ने परिषद के सेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। शाखा अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल और सचिव केजी सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य निजी खुशियों को समाजसेवा से जोड़ना और जरूरतमंदों के लिए चलाए जा रहे कार्यों में सहभागिता बढ़ाना है। तीनों दंपतियों से कुल 8300 रुपये की राशि प्राप्त हुई। [Video]
शाखा सदस्य सुरेश पोद्दार और सरोज पोद्दार के निवास पर पहुंचकर परिषद सदस्यों ने उन्हें माला पहनाई और मिठाई खिलाकर वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर रोहित जोशी और महेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। पोद्दार दंपति ने नवंबर माह में दवा वितरण के लिए 5100 रुपये का सहयोग प्रदान किया। इसी क्रम में शिवप्रसाद झंवर और सुनीता झंवर तथा प्रदीप जैन और बिंदु जैन को भी वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी गईं। सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर तिलक लगाया, दुपट्टा ओढ़ाया और दीपक, माला एवं मिठाई भेंटकर अभिनंदन किया।

शिवप्रसाद झंवर और सुनीता झंवर के यहां आयोजित अभिनंदन के दौरान आरपी रुंगटा, रोहित जोशी और कपिल वर्मा उपस्थित रहे। सेवा कार्यों में सहभागिता निभाते हुए शिवप्रसाद झंवर ने 1100 रुपये तथा प्रदीप जैन ने 2100 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। इस तरह तीनों दंपतियों की ओर से कुल 8300 रुपये परिषद के सेवा कार्यों के लिए प्राप्त हुए। शाखा के अनुसार, नवंबर माह में परिषद की ओर से आयोजित यह तीसरा कार्यक्रम रहा। इस पहल के माध्यम से सदस्यों ने पारिवारिक उत्सव को सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।
अस्वीकरण (Disclaimer):
यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।
Author:अजय त्यागी
November 20, 2026: 7:08 PM
© 2026 Rex TV India
Contact @ 91 6376887816 | rextvindia@gmail.com