WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
View in Newspaper Form

चूरू में वरिष्ठ पत्रकार पर हमला: भड़के मीडियाकर्मी, सौंपा ज्ञापन

चूरू में वरिष्ठ पत्रकार पर हमला होने के बाद गुस्साए पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द आरोपियों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

By अजय त्यागी
1 min read
ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए पत्रकार

ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए पत्रकार

चूरू राजस्थान (शिंभू सिंह शेखावत)। चूरू में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हमले की आई एफ डब्ल्यू जे, श्रमजीवी पत्रकार संघ और चूरू जिला पत्रकार संघ ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के दर्जनों पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार पर हमला होने की घटना की एसपी ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है।

एसपी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं है। पत्रकार समाज का आईना है जो समाज में फैली कुरीतियों और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है। अगर उसके अधिकारों का हनन होता है तो यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। पत्रकार पर हमला करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी ने कहा कि नशे की खबर चलाने पर पत्रकार पर हमला होना पुलिस का खत्म होता इकबाल बताता है। अगर जिला मुख्यालय पर ही पत्रकार सुरक्षित नहीं है तो दूर दराज के कोनों में क्या हालात होंगे। इस घटना से सभी मीडियाकर्मियों में भारी रोष व्याप्त है।

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उन्होंने दो जुलाई को एफसीआई गोदाम के सामने स्थित बड़ का बालाजी मंदिर में चल रहे नशेड़ियों के अड्डे से गिरफ्तारी की खबर प्रसारित की थी। उसी से तिलमिलाए अज्ञात बदमाश ने घात लगाकर चार जुलाई को रात्रि सवा आठ बजे जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह चोटिल हो गए।

हमले के बाद का घटनाक्रम

वारदात के बाद पत्रकार शेखावत ने पांच जुलाई को चूरू कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया लेकिन अड़तालीस घंटे बीत जाने के बाद भी बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में दर्जनों वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे जिन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी, देवराज लाटा, प्रेम शर्मा, राहुल शर्मा, विजय सारस्वत, ओम प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, किशन उपाध्याय, ललित चौहान, देश दीपक किरोड़ीवाल, नरेश पारीक, बजरंगलाल सैनी, मो अली पठान, अख्तर मुग़ल, मनोज शर्मा, जमील चौहान सहित कई पत्रकार साथी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट विश्वस्त समाचार एजेंसियों और स्रोतों से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। चूरू में पत्रकार पर हमला होने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV Verification Metrics
Ajay Tyagi - Editor In Chief

Ajay Tyagi

Editor-in-Chief