WA Join our WhatsApp Group
Advertisement Advertisement
View in Newspaper Form

विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह 

रावणा राजपूत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 470 यूनिट रक्त जमा हुआ जिसमें युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

By अजय त्यागी
1 min read
शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह

भीलवाड़ा राजस्थान (पंकज पोरवाल)। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा के तत्वावधान में नगर निगम टाउन हॉल में आनंदपाल अपघात सेवा समिति एवं सर्व समाज के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस ऐतिहासिक आयोजन में समाज के युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना रक्तदान किया है।

इस विशाल रक्तदान शिविर में कुल चार सौ सत्तर यूनिट रक्त संग्रहित किया गया जिसे भीलवाड़ा ब्लड बैंक रामसनेही ब्लड बैंक महात्मा गांधी ब्लड बैंक एवं कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक की टीमों को सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद सेवा समिति लाडनूं के संस्थापक अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह चौहान सांवराद थे जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला द्वारा की गई।

स्वागत और संबोधन

विशिष्ट अतिथियों में लगातार तीसरी बार कोठाज ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल सिंह कानावत आनंदपाल अपघात सेवा समिति के जिला अध्यक्ष हरिकिशन सिंह कानावत अनिल सिंह बडगूजर तथा महावीर सिंह लाम्बा मंचासीन रहे। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया जिसके बाद रक्तदान अभियान प्रारंभ हुआ जिसमें समाज के युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान कर सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि मंजीत पाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रावणा राजपूत समाज ने सदैव देश धर्म और मानवता के लिए अपना योगदान दिया है। आज चार सौ सत्तर यूनिट रक्तदान कर समाज ने मानव सेवा की नई मिसाल कायम की है। रक्त की एक एक बूंद किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बनती है इसलिए युवाओं को आगे आना चाहिए।

शपथ ग्रहण समारोह

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान केवल सामाजिक संगठन नहीं बल्कि सेवा और संस्कारों का सशक्त मंच बन चुका है। संस्थान का उद्देश्य समाज को शिक्षा स्वास्थ्य सेवा और संगठन के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। इस अवसर पर श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढा सहित सभी पदाधिकारियों का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं संगठन पदाधिकारियों सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगी भामाशाहों का ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। अंत में संस्थान के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुड्डा ने सभी अतिथियों रक्तदाताओं भामाशाहों ब्लड बैंक की टीमों प्रशासन एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट विश्वस्त समाचार एजेंसियों और स्रोतों से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। भीलवाड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर और सामाजिक कार्यक्रम की जानकारी जनहित के लिए प्रस्तुत की गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rex TV Verification Metrics
Ajay Tyagi - Editor In Chief

Ajay Tyagi

Editor-in-Chief