उदयपुर के जुड़ा कस्बे में मकान की नींव की खुदाई में 9 प्राचीन मूर्तियां मिलीं। पुराने जैन मंदिर के पास मिली प्रतिमाएं पुलिस की कस्टडी में हैं।
खानपुर में भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया। 95 किसानों को एमएसपी के करीब 80 लाख रुपये दिलाने पर सहमति बनी है।
ईडब्ल्यूएस सरलीकरण की मांग पर भाटी की यात्रा का दूसरा चरण शुरू हुआ। श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर तक समर्थकों ने स्वागत किया, आगे यात्रा नागौर जाएगी।
छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद जयपुर में छात्रों का विरोध तेज हुआ। संस्थान ने शिक्षक को निकाला और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ASIRAJ 2026 के समापन पर आधुनिक शल्य चिकित्सा, शोध और नई तकनीकों पर मंथन हुआ। युवा सर्जन्स ने प्रस्तुतियों में बेहतर उपचार के नए अनुभव साझा किए।
मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान पीबीएम अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, गेटकीपर ट्रेनिंग और कार्यशालाएं होंगी। तनाव प्रबंधन और नशामुक्ति पर भी जोर रहेगा।
मनुस्मृति पर विचार गोष्ठी के दूसरे दिन अभिव्यक्ति की सीमा, समानता, स्त्री स्थिति, सामाजिक दायित्व और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर वक्ताओं ने विचार रखे।
प्रेस क्लब चुनाव में हुलाश चंद तिवाड़ी अध्यक्ष, कार्तिकेय शर्मा मंत्री और जितेन्द्र कुमार माथुर कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
धूल प्रदूषण की समस्या को लेकर स्यालोदड़ा के ग्रामीणों ने स्थायी मापक यंत्र लगाने और 24 घंटे निगरानी के साथ नियम तोड़ने वाली इकाइयों पर कार्रवाई की मांग की।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मोहनपुरा विद्यालय के विद्यार्थियों ने पिलानी के विभिन्न शैक्षणिक और वैज्ञानिक स्थलों का अवलोकन किया और जानकारियां हासिल कीं।
नशामुक्ति दिवस पर अणुव्रत समिति गंगाशहर ने जागरूकता मैराथन निकाली, जिसमें विद्यार्थियों, संस्थाओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
174 लोगों की जान बचाने वाले स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए ब्राह्मण कल्याण परिषद ने तुलसी माता मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
जेठा भुट्टा पीर बाबा के 144वें उर्स का आयोजन गजनेर पैलेस की झील स्थित दरगाह में हुआ, चादर चढ़ाई गई और जायरीनों ने अमन-ओ-चैन की दुआ मांगी।
कैंपस प्लेसमेंट शिविर में 20 से अधिक कंपनियां 250 से ज्यादा रिक्तियों के साथ पहुंचेंगी, 10वीं से बीटेक तक के युवाओं को चयन का मौका मिलेगा।
स्वर्णप्राशन शिविर 5 अक्टूबर को बीकानेर में लगेगा, 12 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क स्वर्णप्राशन के साथ प्रतियोगिताओं का अवसर मिलेगा।