2 से 6 सितंबर तक नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में 7 राज्यों के खिलाड़ी जुटेंगे, आयोजन को लेकर तैयारियां तेज और खेल प्रेमियों में उत्साह है।
नगरपालिका चुनाव से पहले विकास मंच के गोपीराम लखारा और हनुमान व्यास भाजपा में शामिल हुए, इससे स्थानीय सियासत में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज है।
निकाय चुनाव से पहले अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को समाज के संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी।
लहरिया क्वीन 2026 का रंगारंग आयोजन। मंच पर राजस्थानी संस्कृति के रंग में हर उम्र की प्रतिभागी ने तालियां बटोरीं। तीन वर्गों में विजेताओं ने खिताब जीते।
बीकानेर में दाहरसेन की जयंती पर सिंधी समाज ने विशेष आयोजन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन शौर्य और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को इतिहास से जुड़ने का संदेश दिया।
कक्षा 12 में 95 प्रतिशत अंक लाने वाले वरुण जेफ की प्रतिभा को मिली उड़ान। सीरेमिक अकादमी ने उनकी आगे की पढ़ाई और तैयारी का खर्च उठाने का संकल्प लिया है।
पाटन ब्लॉक में बीपीएम पर आरोप लगाते हुए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं और कैडर सदस्यों ने जिला कलेक्टर सीकर के नाम सामूहिक शिकायत दी है।
बीकानेर में गंगाशहर की सफाई व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर विकास मंच ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ट्रिपर बढ़ाने और स्पीड ब्रेकर की मांग उठी।
कोटा में तीज महोत्सव के दौरान क्षत्राणी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह से भाग लिया। गीत, नृत्य, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों ने समारोह को खास बना दिया।
चंबल नदी का पवित्र जल लेकर श्रद्धालु भीतरिया कुंड से बालाकुंड पहुंचे। कांवड़ यात्रा में बम-बम भोले के जयकारों से मार्ग गूंजा। हनुमान मंदिर में यात्रा पूरी हुई।
जयपुर रेंज में Google Maps अलर्ट के जरिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहले जानकारी मिलेगी। 101 ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन्हें डिजिटल मैपिंग से जोड़ा गया है।
सुकून की छांव प्रोजेक्ट के तहत सड़क किनारे काम करने वाले जरूरतमंद लोगों को छाते बांटे गए। जिसका मकसद मौसम से राहत के साथ सम्मानजनक आजीविका में मदद करना है।
महंत साध्वी देवगिरि महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह दिखाया। शिविर में 105 यूनिट रक्तदान हुआ।
नीलकंठ पर कार्रवाई के बाद 9 ART और सरोगेसी पंजीकरण निलंबित, विज्ञापन में नीले भ्रूण को लेकर लिंग चयन के प्रचार का प्रथम दृष्टया संकेत मिला।
CA के विरुद्ध FIR के बाद 3168 Form 15CB प्रमाणपत्रों से जुड़े करीब 23956 करोड़ रुपये के विदेशी रेमिटेंस और 40 संदिग्ध संस्थाओं की जांच जारी है।